सोनभद्र

परचून के दुकान में लगी आग लाखों रुपए का समान जल कर राख

वैनी/ सोनभद्र (राजन गुप्ता) नगवा ब्लाक के सुअरसोत खुर्द निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय मालिक चंद्र का परचून का दुकान था। रात्री को अचानक परचून के दुकान में आग लग गई। राकेश का घर कच्चा और खपड़ैल का मकान था जिसमें वह दुकान भी चलाता था। सर्दी का मौसम भी है सभी लोग घर के भीतर सोए हुए थे। परचून के दुकान में जो आग लगी थी देखते देखते विकराल रूप पकड़ लिया था। जब तक पास पड़ोस के लोग एकत्रित हुए तब तक जलकर राख हो गया सब किराना के दुकान में जितने सामग्रियां थी जलकर राख हो गया। इसकी सुचना ग्रामीणों के द्वारा सुअरसोत चौकी प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा को सुचना दिया गया वह तुरंत मौके पर पहुंच गए पीड़ित दुकानदार का बयान भी दर्ज किए। इधर क्षेत्रीय लेखपाल मदन मोहन यादव को भी ग्रामीणों द्वारा सेल फोन से सुचना दिया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा जला हुआ परचून कि दुकान का निरीक्षण भी किया गया। लेखपाल के द्वारा आश्वासन भी दिया गया कि विभाग को भेज दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App