सोनभद्र
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अनपरा के क्रिकेटरों को किया गया सम्मानित

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के 120 वीं जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस को बड़े ही धूमधाम से अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में अनपरा के क्रिकेटरों द्वारा मनाया गया । सभी खिलाड़ियों द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्जित करके श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा द्वारा अनपरा के क्रिकेट खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया एवं क्रिकेट अनपरा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली साक्षी मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं बालक वर्ग में विशाल कुमार को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया ।



