सोनभद्र

जाताजुआ व ड्योढ़ी गांव में हुई हैवी ब्लास्टिंग, ग्रामीणों ने जताया विरोध

दुद्धी,सोनभद्र(मदन तिवारी )

पहाड़ों पर हुई हैवी ब्लास्टिंग से दर्जनों मकान दहल गया। ब्लास्टिंग से दरक रहीं मकानों की हालात को देखते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो गए। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद खननकर्ता बेखौफ हो गए।
तहसील मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर महुअरिया रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर जाताजुआ व ड्योढ़ी दो गांव में पहाड़ से लगातार हैवी ब्लास्टिंग से कई मकान जद में आ गई। सोमवार को हुई हैवी ब्लास्टिंग से कई घरों मे दरक कर दरारें आ गई। जिससे दर्जनों घरों के लोग सड़क पर उतरकर विरोध करना शुरू कर दिया है।
अम्बिका प्रसाद यादव पुत्र स्व जादव प्रसाद ने कहा कि हमारे घर के दीवार फट कर दरारें आ गई है। मकान अभी हाल ही में बनाये है। इस तरह की ब्लास्टिंग हुई तो हमारे घर के अलावा आबादी के दर्जनों मकान ढह जाएगी।
महेंद्र यादव, मथुरा प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार, अनिल कुमार, मुखलाल, नन्द साह, कृष्ण कुमार, राजेश यादव, रधुवर साह, जाताजुआ ग्राम प्रधान नंदकुमार जाताजुआ व ड्योढ़ी ग्राम प्रधान श्रीकांत यादव ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया थी कि ब्लास्टिंग के जगह पर केमिकल से पहाड़ी को काटकर बोल्डर निकाला जाएगा। लेकिन यहाँ मनबढ़ ठेकेदारों व दबंगों द्वारा बेखौफ हैवी ब्लास्टिंग किया जा रहा है। जिससे गांव के सभी मकान जर्जर व दीवार फटने लगे हैं। ठेकेदार द्वारा ब्लास्टिंग नही रोका गया तो हम लोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सभी ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता को पत्र लिखकर जांच कराकर ब्लास्टिंग रोकने के लिए दिए हैं।
उर्मिला देवी ने भावुक होकर बताने लगी कि हमारे यहाँ घर मकान नही है। झोपड़ी में रहकर जीवन यापन कर रही हूँ। मकान नही होने पर बेटों की शादी नही हो रही है। जबकि कड़ी मेहनत कर छोटा मकान बना रही हूँ लेकिन घर बनाते समय से दरारें आ गई। मेरा कोई सहयोग तो करता नही। अब ब्लास्टिंग होगी तो हम उसी समय पहाड़ी पर चले जायेंगे। चाहे हमारी जान ही क्यों न चली जाए।
एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने कहा कि राजस्व, खनन, वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीमो का गठन हो गया है। तीन दिवस के अंडर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App