सोनभद्र

बोलेरो और कार का हुआ भिड़ंत दर्जनों घायल

दुद्धी, सोनभद्र(मदन मोहन तिवारी)बोलेरो और कार का हुआ भिड़ंत दर्जनों घायल। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में सुबह करीब साढ़े नौ बजे आमने सामने बोलेरो और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। चार घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव निवासी सहायक अध्यापक मनोज जायसवाल 50, उनकी पत्नी किरण देवी 45 एवं चालक श्रवण यादव 30 अपने पिता सभापति प्रसाद के आंख का ऑपरेशन होना था। जिसे देखने के लिए रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान रजखड़ घाटी के समीप सामने से आ रही एक कार से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार लोग हरियाणा के गुरुग्राम और रेवाड़ी से दुद्धी में अपने दोस्त से मिलने चेक बाउंस मामले में आ रहे थे। कार में गुरुग्राम के पलसौली निवासी दिनेश 27 पुत्र रामप्रसाद, परमजीत पुत्र रंजीत जीत, रागिनी 28 पुत्री हरनाम सिंह, अरविंद 30 पुत्र भागमल सवार थे।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए और सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। चिकित्सकों ने मनोज जायसवाल, किरण देवी, श्रवण यादव और रागिनी की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज दुद्धी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे भाजपा नेता श्रवण गोंड ने परिजनों से मुलाकात की और प्रशासन से घायलों के उचित इलाज की मांग की। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और घाटी के मोड़ पर लापरवाही को माना जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App