सोनभद्र

अंडर-14 पूर्वांचल कप त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला के उद्घाटन में भदोही ने देवरिया को हराया :- स्व.बाबू

लाल वर्मा स्मृति पूर्वांचल कप त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला के उद्घाटन मुकाबले में एनएनएस क्रिकेट एकेडमी सुरियावां भदोही ने सहोदरा देवी एकेडमी सलेमपुर देवरिया को 189 रनों से हराया, देवरिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया भदोही ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट पर 288 रन बनाये जिसमे सचिन पाल ने शानदार शतक लगाते हुए 127 रन बनाये, कुलदीप ने 39 रन बनाए देवरिया के तरफ से शौर्य,आरुष, प्रांजल, उत्कर्ष ने 2-2 विकेट लिए जवाब में देवरिया टीम 20.5 ओवरों में 99 रनों पर सिमट गई जिसमें कप्तान शौर्य ने नाबाद 27 रन बनाए, भदोही के तरफ से अनुराग ने 4 विकेट, प्रदीप ने 2 विकेट लिए ।

मैन ऑफ द मैच भदोही के सचिन पाल को दिया गया, उद्घाटन देवरिया कोच एसपी सिंह, भदोही कोच इसराइल अंसारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री एवं राष्ट्रीय मास्टर एथलीट खिलाड़ी ऋषभ पांडेय के द्वारा किया गया । अम्पायर अंशु, आकाश, स्कोरर देवांश, रणवीर रहे । शुक्रवार को भदोही का मुकाबला सोनभद्र से खेला जायेगा ।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App