सोनभद्र

शोभा यात्रा में उमड़ा जन शैलाब, झांकी देख हुये भाव विभोर

चोपन /सोनभद्र (गुडू मिश्रा)-हर वर्ष की भाँति ईस वर्ष भी नगर में रामनवमी के पावन पर्व पर रामचरितमानस हिंदू धर्म जनहित सेवा समिति द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री राम का भव्य शोभायात्रा निकाला गया।सर्वप्रथम नगर के कैलाश मंदिर में विधि विधान से झंडा पूजन व भगवान श्री राम का अभिषेक किया गया उसके पश्चात प्रीतनगर से शोभायात्रा निकाला गया।शोभायात्रा के साथ निकाली गई मनमोहक झांकी देख लोग बाग मंत्रमुग्ध हो गये राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, हनुमान जी की झांकी देख ऐसा लग रहा था मानो साक्षात देवता धरती पर उतर गये हों वही निषाद समाज के द्वारा भी श्री राम जानकी साहित छोटे अनुज लक्ष्मण के साथ नौका विहार की झांकी को लोगों ने खूब सराहा इसी क्रम मे स्थानीय छोटे छोटे बच्चों ने भी शोभायात्रा में झांकीयां निकालकर चार चांद लगा दिया पूरा वातावरण जय श्री राम के नारे से गुंजायमान हो गया।

यात्रा नगर के विभिन्न स्थानो से होते हुये पुनः कैलाश मंदिर में समाप्त हुआ।शोभायात्रा के दौरान नगर के अतिउत्साही समाजसेवी, व्यापारी वर्गो द्वारा जगह जगह जलपान की भी व्यापक व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में बाहर से आये कलाकारो ने ढोल तासे के धूनो पर हैरत अंगेज करतब आकर्षक का केन्द्र रहा।इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ,राजू चौरसिया अजय सिंह,बाबूलाल पांडे,प्रदीप अग्रवाल सहित नगर के राम भक्त मौजूद रहे ।इस अवसर पर थाना निरीक्षक विजय चौरसिया सुरक्षा व्यवस्था में चाक चौबंद दिखे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App