सोनभद्र

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुलभूषण पांडेय ने पर्चा लिया वापस

दुद्धी बार चुनाव: सचिव पद पर होगा सीधा मुकाबला

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन के वर्ष 2025-26 के लिए होने वाले संगठनात्मक चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुलभूषण पांडेय ने सीनियर प्रत्याशी प्रेमचन्द यादव के सम्मान में अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे अध्यक्ष पद पर श्री यादव का बजी निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।
इस बाबत जानकारी देते हुए इल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के दावेदार कुलभूषण पांडेय ने अपना पर्चा वापस ले लिया।जिसके बाद अध्यक्ष पद पर एक सिर्फ एक प्रत्याशी प्रेमचंद यादव हैं। सचिव पद पर दो प्रत्याशी राकेश कुमार व दिनेश कुमार के आमने-सामने होने के कारण सिर्फ सचिव पद के लिए 24 जनवरी को मतदान करायी जाएगी।उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रेमचंद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विपिन बिहारी, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर दो पद के लिए दुबेश प्रकाश व रामसागर, उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर दो पद के लिए कृष्णानंद तिवारी व प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश रंजन जौहरी, सहसचिव पुस्तकालय में बैजनाथ यादव, सहसचिव प्रशासन में पीयूष कुमार, सहसचिव प्रकाशन में एमजे अहमद एवं सदस्य गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर छः पदों के लिए शन्नो बानों व मनोज कुमार यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है, जिसकी औपचारिक घोषणा मतदान व मतगणना उपरांत की जाएगी।उन्होंने 24 जनवरी 2025 को सभी सदस्यों से बार काउंसिल द्वारा जारी सीओपी व ड्रेस कोड में समय दिन के 11 बजे से 3.30 बजे के मध्य मतदान करने की अपील की है। मतगणना के उपरांत परिणाम की घोषणा उसी दिन की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत
Download App