सोनभद्र

सीजनल अमीनो की नियुक्ति न होने से राजस्व प्रभावित- सुरेन्द्र अग्रहरि

दुद्धी, सोनभद्र। जनपद के चार तहसीलों राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी व ओबरा में सीजनल अमीनो की नियुक्ति न होने से तहसील का राजस्व प्रभावित हो रहा है । ज्ञातव्य हो कि तहसीलों में अमीनो की संख्या बहुत ही कम है जिससे सीजनल अमीनो की नियुक्ति कर तहसील प्रशासन बकायेदारों से अपना धन वसूल करती हैं , सीजनल अमीन सरकार के राजस्व को कई गुना बढ़ा देते है लेकिन उनकी नियुक्ति न होने से राजस्व प्रभावित हो रहा है । सीजनल अमीनो की ड्यूटी रहती हैं कि तहसील के विभिन्न विभागों के बड़े बकायेदारों से धन की वसूली कर तहसील के राजस्व में जमा करे और सीजनल अमीन उस कार्य पर खरा उतरकर उस ड्यूटी को पूरा करते हैं।
भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि सरकारी अमीनो के साथ सीजनल अमीनो की ड्यूटी लगाई जाती हैं कि वह भी साथ में वसूली कर तहसील के राजस्व में वृद्धि कराए और करते भी है। इनको तीन महीने में 89 दिन ड्यूटी कराकर छोड़ दिया जाता हैं।उसके बाद दस बीस दिन कार्य नहीं लिया जाता है,फिर उसके बाद कार्य में लगाया जाता है। वर्ष में नौ दस महीने कार्य लिया जाता हैं। अप्रैल , मई में कार्य नहीं लिया जाता हैं लेकिन इस जनपद के चारों तहसीलों में केवल 89 दिन की ड्यूटी कराकर छोड़ दिया गया है ,सितम्बर से सीजनल अमीन खाली बैठे हुए है जिससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है जबकि अन्य जनपदों में सीजनल अमीन कार्य कर रहे हैं । इस स्थिति में सीजनल अमीनो की नियुक्ति होनी चाहिए। भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने जिलाधिकारी महोदय से मांग किया है कि सीजनल अमीनो को वर्ष में नौ दस महीने कार्य कराया जाए जिससे तहसील के राजस्व में वृद्धि हो।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App