सोनभद्र

आयुक्त व जिलाधिकारी से सोमवार मिलेगा सिबाए का प्रतिनिधिमंडल

दुद्धी, सोनभद्र। सिविल बार एसोसिएशन के आम सभा की बैठक शनिवार को बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय व राजस्व के अन्य न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर वृहद चर्चा की गई। बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि बार का एक डेलिगेशन संबंधित अधिकारी से मिलकर न्यायालयों की कार्यप्रणाली से अवगत करायेगा। बार का डेलिगेशन सोमवार को जिलाधिकारी सोनभद्र व आयुक्त मिर्जापुर से मिलकर दुद्धी तहसील के न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर ज्ञापन सौंपकर सबंधित अधिकारियों से चर्चा कर सही स्थिति से अवगत कराएगा। बैठक में रामलोचन तिवारी, प्रभु सिंह, नागेंद्र श्रीवास्तव, शिव शंकर, राम जी पांडेय, सत्यनारायण यादव सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभा का संचालन बार के सचिव राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट ने किया।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत
Download App