सोनभद्र

विद्यालय उन्नयन विचार गोष्ठी का आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित महाबीर सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार की देर शाम विद्यालय उन्नयन विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता नंदलाल अग्रहरि ने किया। बैठक में विद्यालय संबंधित छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक सामग्री, खेलकूद सामग्री, शिशु वाटिका सामग्री, घोष सामग्री, संगीत वादन सामग्री के प्रबंधन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के पूर्व मां सरस्वती, भारत माता एवं ओम के समक्ष दीप प्रज्वलन कर जिला संघ चालक रविंद्र जायसवाल, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, अध्यक्ष नंदलाल अग्रहरि, प्रबंधक राजकुमार अग्रहरि ने विद्यालय उन्नयन विचार के तहत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सम्बोधित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी द्वारा पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई। सत्र 2024 -25 के आय -व्यय (बजट) का वाचन किया गया। एवं विद्यालय में छोटी-छोटी आवश्यकताओं को प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं अन्य आगंतुकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक में आगामी कार्य योजना पर विचार करते हुए 50 लोगों की सूची बनाने के लिए सुझाव आया कि प्रति माह 200₹ राशि विद्यालय विकास के लिए समाज के प्रबुद्ध लोग एवं प्रबंध कार्यकारणी के सदस्यों द्वारा संग्रह कर विद्यालय विकास में लगाया जाए। जिसे सर्वसम्मति से क्रियान्वयन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें रविंद्र जायसवाल 15 हजार, देवेश मोहन 5 हजार, डॉ पीके विश्वास 5 हजार, डॉ प्रकाश चंद जायसवाल 5 हजार कुल 30000 के लागत से घोष सामग्री की व्यवस्था कराई जाएगी। आगामी बड़े कार्यो के लिए सी०एस०आर० से मिलकर कार्य संपन्न कराये जायेंगे। डॉ मिथिलेश जी द्वारा दो जरूरतमंद विद्यार्थियों के पूरे वर्ष भर के शिक्षण शुल्क देने हेतु स्वयं भार लिए एवं विज्ञान प्रदर्शनी में समाज सेविओं को जोड़ने के लिए सुझाव प्रदान किये। नीरज जायसवाल कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण जायसवाल के साथ बैठक कर आगामी कार्य योजना को क्रियान्वयन करने की सुझाव रखे। प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में अरुणोदय जौहरी, जगदंबा जौहरी, विष्णु कांत तिवारी, देवेश मोहन, भीम जायसवाल पत्रकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह...
Download App