सोनभद्र

दुद्धी की वंदना कुशवाहा ने बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट में हासिल किया सिल्वर मेडल

वाराणसी में हुआ पूर्वांचल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र। पूर्वांचल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 ओपेन एज ग्रुप का आयोजन रविवार को भेलूपुर वाराणसी में हुआ। जिसमें सभी ओपेन एज ग्रुप के खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया। जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सोनभद्र जिले के दुध्दी से वंदना कुशवाहा ने प्रतिभाग कर 63 किलो बॉडी वेट ग्रुप में बेंच प्रेस में 55 किलो और डेडलिफ्ट में 110 किलो भार उठाकर सिल्वर मेडल सर्टिफिकेट तथा शील्ड प्राप्त किया। वंदना कुशवाहा ने कहा कि इस खेल में इतना अच्छा कर पाना बहुत मुश्किल था। इसका पूरा श्रेय शिवाजी फिटनेस जिम तथा जिम के संचालक मुकेश जी और जिम ट्रेनर यशवंत सर को जाता है। खेल के प्रति ये लगन और मेहनत के पीछे मेरी फैमिली का पूरा सपोर्ट है। मेरे ससुर बलवन्त सिंह और मेरे पति अखिलेश चन्द कुशवाहा ने मेरे खेल के प्रति बहुत लगन बताया है। इन्ही के मेहनत, लगन और सपोर्ट की वजह से मैं आज यहां तक पहुंच पाई हूँ। इस खेल में आशीष देवांगन जो कि महुअरिया दुद्धी के रहने वाले हैं। इन्होंने भी 51 किलो बॉडी वेट कैटिगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह...
Download App