सोनभद्र

दंबंग स्टार क्लब अंजानी व दादा चौराहा बख्रिहवा संयुक्त रूप से रही बालीबाल महाकुंभ की विजेता।

—ग्रामीण बालीबाल प्रतियोगिता की विजेता बनी बख्रिहवा टीम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बख्रिहवा के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराज्यीय बालीबाल का फाइनल रविवार को बड़े ही रोचक ढंग से खत्म हुआ। सर्वप्रथम प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह बघेल विशिष्ट अतिथि मानसिंह गोड़ ब्लाक प्रमुख म्योरपुर, रूबी प्रसाद नगर पालिका अध्यक्ष रोबर्टगंज,प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा,राम प्रकाश पांडेय प्रधानाचार्य शिवम संकल्प इंटर कालेज बख्रिहवा,संजय सिंह गोड़ अपने सह अतिथियों के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके खेल को शुरू कराया। पहला ग्रामीण बालीबाल का फाइनल डोडहर और बख्रिहवा के बीच बेस्ट आफ थ्री का मैच खेला गया जिसमे बख्रिहवा ने डोडहर को 11-15,16-14,15-12 दो के मुकाबले एक सेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

वही शहरी बालीबाल के महामुकाबले के क्वार्टर फाइनल के दादा चौराहा बख्रिहवा ने डोडहर को,दबंग स्टार क्लब अंजानी ने जीनियस पब्लिक स्कूल को,लीलाडेवा ने मिर्जापुर को और सुल्तानपुर ने आजमगढ़ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल के पहले संघर्ष पूर्ण मुकाबले में बहुत ही उठापटक के बाद दादा चौराहा बख्रिहवा ने लीलाडेवा को सीधे दो सेट 38-36,21-19 से हराया दुसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दबंग स्टार क्लब अंजानी ने सुल्तानपुर को 28-26,29-28 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल शुरू होने से इंद्र भगवान ने बरसात शुरु कर दिया इसलिए कमेटी ने दोनों टीमों को विजेता घोषित कर दिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कैलाश यादव,देवकुमार, खुर्शीद आलम,मुकेश पाण्डेय, कमेंट्री -रामचरन पनिका और भागवत ने निभाई।

इस मौके पर अमर देव पांडेय,बृजेश सिंह,श्यामनारायण सिंह, रामनारायण सिंह,भागवत यादव,रामविचार गौतम,अवधेश सिंह, आर के सिंह ग्राम प्रधानगण सहित हजारो की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।बालीबाल प्रतियोगिता को सफल बनाने में अभय कुमार,संदीप जायसवाल, अधिवक्ता आलोक सिंह,अवनीश दुबे,श्याम मोहन,संदीप शर्मा,रविन्द्र श्रीवास्तव,खुर्शीद आलम,सोनू रवानी,अभय कुमार,कुंज बिहारी, सीताराम,रामसूरत, जय प्रकाश, अशोक प्रजापति, देवकुमार आदि की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App