सोनभद्र

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए 25 वर्ष की प्रैक्टिस अनिवार्य: मुख्य चुनाव अधिकारी

* प्रत्याशियों के लिए पदवार अनुभव और पर्चा शुल्क में है भिन्नता

* 10 व 11 दिसंबर को प्रत्याशी ले सकेंगे पर्चा
* अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए 20 दिसंबर को होगा मतदान, 21 दिसंबर को होगी मतगणना

* एसबीए चुनाव वर्ष 2024-2025 का हाल

फोटो: शशि कुमार मिश्र एडवोकेट, मुख्य चुनाव अधिकारी सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र।

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2024-2025 के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए 25 वर्ष की प्रैक्टिस अनिवार्य है। इसी प्रकार से सभी पदों के लिए अलग-अलग प्रैक्टिस की अनिवार्यता है। जहां 10 व 11 दिसंबर को पर्चा मिलेगा। वहीं अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा और 21 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। जिसके चलते चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने वर्ष 2024- 2025 के चुनाव कार्यक्रम के बाबत बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 10 व 11 दिसंबर को पर्चा का वितरण होगा, वहीं 11 व 12 दिसंबर को पर्चा जमा किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जहां 25 वर्ष का वकालत का अनुभव होना जरूरी है, वहीं पर्चा शुल्क 5 हजार रूपये लगेगा। इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष का वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 4 हजार रूपये, उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष से ऊपर तथा उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष से नीचे की वकालत करने का अनुभव के लिए पर्चा शुल्क 3 हजार रूपये, महामंत्री पद के लिए 15 वर्ष की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 4 हजार रूपये, कोषाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष की वकालत का अनुभव और पर्चा शुल्क 3 हजार रूपये, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, प्रकाशन, प्रशासन के लिए 5 वर्ष की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 2 हजार 500 रूपये लगेगा। इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 6 पदों के लिए 15 वर्ष से ऊपर की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 2 हजार रूपये तथा सदस्य कार्यकारिणी 6 पदों के लिए 15 वर्ष से नीचे की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 1 हजार 500 रूपये लगेगा। प्रत्याशी और मतदाता वहीं होगा जिसका नाम मतदाता सूची में होगा। उधर अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा शनिवार को भी वकील मतदाताओं से समर्थकों के साथ संपर्क किया जा रहा था। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मतदान 20 दिसंबर को होगा और मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा 21 दिसंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल न... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App