सोनभद्र

शाम और सुबह गलन में वृद्धि होने से ठंड लग रही ज्यादा, लोगो ने अलाव जलाने की मांग की


नगर पंचायत दुद्धी के अधिशासी अधिकारी की निष्क्रियता के कारण नहीं जल रहे अलाव

बढ़ रही ठंड, नहीं जल रहे अलाव

बच्चों और बूढों को सता रही ठंड

दुद्धी, सोनभद्। दिसम्बर का महीना शुरू हो गया है।ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है लेकिन नगर पंचायतों सहित गांवों में अलाव जलते नहीं दिख रहे हैं।बच्चों और बूढों को ठंड सता रही है।लोग कही प्लास्टिक का सहारा लेकर आग जलाकर तापते दिख रहे हैं तो कही अपनी व्यवस्था से हल्की फुल्की लकड़ी का सहारा लेकर आग तापते दिख रहे हैं। दुद्धी नगर पंचायत के काली मोड़ और तहसील मोड़ पर आग तापते कुछ लोग मिले तो बरबस ही ध्यान आया कि इस समय नगर पंचायत दुद्धी में अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है। नगर के गोपाल प्रसाद, काशी शर्मा, रवि रावत, बैजनाथ शर्मा , डिम्पल चंद्रवंशी, गुलाम मुहम्मद, आदि ने बताया कि ठंड बढ़ने के कारण हमलोग थोड़ी सी लकड़ी की व्यवस्था कर आग जलाकर अपनी ठंड दूर कर रहे हैं।नगर पंचायत दुद्धी के अधिशासी अधिकारी का ध्यान दुद्धी नगर पंचायत पर नहीं है । इस कारण अभी तक अलाव नहीं गिर सका है।लोगो ने यह भी बताया कि आज ठंड कुछ ज्यादा है और गलन भी बढ़ा हुआ है। लोगो ने दुद्धी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से मांग किया है कि शीघ्र ही नगर में अलाव गिरवाया जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान
Download App