सोनभद्र

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दिया श्रद्धांजलि

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विंडमगंज में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी राज वर्मा ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, महान लेखक थे। भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष के रूप में बाबा साहब ने सभी नागरिकों के लिए न्याय, समानता और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया। उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी ने किया। इस अवसर पर संजय गुप्ता नंदकिशोर गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, गिरवर पासवान, संजीव गुप्ता, रूपा गुप्ता, निभा जायसवाल, उपेंद्र शर्मा, अक्षयवर केसरी, दीपक कुमार, रविंद्र गुप्ता व अन्य भाजपा जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल न... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App