सोनभद्र

टला हादसा-टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस बड़ी हादसे से बची

लोको पायलट की सूझ बुझ से हादसा टला

दुद्धी, सोनभद्र। सोनभद्र में शुक्रवार की रात दुद्धी और महुअरिया रेलवे स्टेशन के बीच बड़ा हादसा होने से टल गया। टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस डाउन 18310 आधी रात्रि करीब एके बजे दुद्धी नगर (DXN) से होते हुए महुअरिया (MXY) के बीच धनौरा गांव में पोल संख्या 76/06 के समीप पहुंची तो ट्रेन के पहिये के नीचे अवांछनीय तत्वों द्वारा पटरी पर रखा स्लीपर आ गया। लोको पायलट ने सही समय से पटरी पर रखे रेलवे ट्रैक का स्लीपर को देख लिया। लोको पायलट ने अपनी सूझ बूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा टाल दिया। स्टेशन अधीक्षक दुद्धी नगर एन के सिन्हा व महुअरिया स्टेशन अधीक्षक अरुण पांडेय ने बताया कि टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस दुद्धी नगर डाउन से रात 12:37 पर छूटी तो तीन किमी दूर धनौरा गांव में पहुँचते ही रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रखा था। गनीमत रही कि लोको पायलट ने अपनी सूझ बूझ से बड़ा हादसा होते होते बचा लिया। टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस करीब आधी घंटा बाधित रही। घटना के बाद दुद्धी से महुअरिया 1:19 am पर पहुँची। घटना को अंजाम देने वाले लोगों की संख्या कम से कम 5-6 लोग रहे होंगे। ट्रैक के किनारे दस स्लीपर रखी हुई थी। लेकिन अराजकतत्व लोग एक स्लीपर को उठाकर रेलवे के पटरी पर रख दिया। जिससे टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस के पहिये से घसीटते हुए सौ मीटर दूर ले जाकर दो भागों में टूट गया। जिससे भारी बड़ा हादसा होते होते बच गया। उक्त घटना की सूचना जीआरपी एवं दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक
Download App