मुख्य अभियंता ने किया कनहर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण

दुद्धी, सोनभद्र। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विंध्यांचल मंडल (प्रथम) सोरण सिंह गुरुवार को कनहर सिंचाई परियोजना का स्थलीय जायजा लिया। परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार व अधीक्षण अभियंता सुरेन्द्र नाथ पांडेय के साथ अमवार पहुंचे लेवल वन ने फील्ड हॉस्टल में सभी खण्ड के अभियंताओं के साथ बैठक कर यहां चल रहे तमाम गतिविधियों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने विस्थापितों को दी जाने वाली सुविधाओं के कागजी आंकड़े की जमीनी हकीकत जानने के लिए विस्थापित कालोनी में जाकर विस्थापितों से भी मिले। इस दौरान कालोनी में स्थित प्राथमिक विद्यालय का जायजा लेने के साथ ही उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का भी हाल जाना। विद्यालय परिसर में पेयजल सुविधा न होने पर संबंधित अभियंता को इसका इंतजाम करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर में रखे अग्निशमन यंत्रों की जांच करने के साथ उसे चालू कराकर देखा। इसके बाद उनका कारवां सीधे डैम पर पहुंचा। वहां उन्होंने गेट संचालन मीटर गेज के बाबत मातहत अभियंताओं से जानकारी लेने के बाद स्वयं उसका परीक्षण किया। बांध का निरीक्षण के बाद वे लैब में पहुंचे। वहां रखे गए कंक्रीट आदि का मानक के अनुसार परीक्षण करने के बाद संतुष्टि दिखाई। इस मौके पर इंजीनियर विनोद कुमार,दिलीप कुमार,मोइनुद्दीन,राम आशीष, वीर बहादुर सिंह सहायक अभियंता टीएन झा,रवि श्रीवास्तव,संजय गुप्ता,आशुतोष मिश्रा,आलोक कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विस्थापित गांव के प्रधानों ने गिनाई समस्या
कनहर डूब क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के ग्राम प्रधान गण लेवल वन से मुलाकात कर विस्थापितों की समस्याओं को रखते हुए कहा कि विस्थापन की वजह से रोजी रोजगार ल संकट उतपन्न हो गया है। ग्राम सभा वाली सुविधा कालोनी में नही मिल रही है। डूब क्षेत्र से बाहर घोषित क्षेत्र चारो तरफ से पानी से घिर चुका है। वहां आने जाने की कोई व्यवस्था नही है। इसी तरह तीन पीढ़ी का लाभ भी कई विस्थापित परिवारों को नही मिला। जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद उन्होंने उसके निराकरण कराने का हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।



