सोनभद्र

इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद आया भूमि विवाद में मारपीट का मामला

सीओ प्रदीप सिंह चंदेल सीएचसी पहुंच ली जानकारी

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव निवासी एक महिला की वृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। कौशल्या देवी 40 पत्नी भोला निवासी रजखड़ की तबीयत सुबह दस बजे बिगड़ गई। परिजनों ने सीएचसी दुद्धी भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मृतका के पति ने मारपीट झगड़ा का आरोप लगाने लगा। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम ने बताया कि सुबह मरीज के परिजन तबियत खराब होने की बात बोलकर भर्ती कराए थे। पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल सीएचसी पहुंच परिजनों से मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक
Download App