सोनभद्र

स्वास्थ्य मेला में ग्रामीणों को दी गई निःशुल्क दवाएं

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लाक के गुलाल झरिया गांव में सेवाकुंज आश्रम कारीडांड़़ चपकी द्वारा आज ग्राम पंचायत सचिवालय गुलालझरिया में ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव के अध्यक्षता में बृहद स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ, बीएचयू वाराणसी से आए चिकित्सकों के दल ने आसपास के क्षेत्र से आए सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं को सुना समझा और उचित परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण किया तथा पास में स्थित कंपोजिट विद्यालय गुलाल झरिया में जाकर सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सफाई के बारे में विस्तार से बताया समझाया बच्चों ने भी बड़े ही उत्साह से चिकित्सकों के द्वारा बताई गई हर बातों को सुना एवं करतल ध्वनी के साथ चिकित्सकों की टीम को स्वागत किया, चिकित्सकों के दल में प्रमुख रूप से चिकित्सक डॉ वीरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ उमेश कुमार जायसवाल व महिला चिकित्सक डॉ संध्या सहित उनकी पूरी टीम ने सुबह 10:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक निःशुल्क सेवा प्रदान की, ग्रामीण महिलाओं पुरुषों ने नि:शुल्क उपचार व दवा प्राप्त कर डॉक्टरों एवं ग्राम प्रधान जी का मुक्त कंठ से प्रशंशा करते हुए अपने घर को प्रस्थान किए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद
Download App