सोनभद्र

रेलवे ट्रैक पर गिरकर जख्मी हुए बुजुर्ग की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के झारखंड सीमा स्थित रेलवे ट्रैक पर गिरकर गम्भीर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मंगलवार की देर रात करीब नौ बजे दुद्धी सीएचसी में घायल बुजुर्ग को पहुँचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटा नीरज ने बताया कि विंढमगंज रेलवे स्टेशन के पूरब की ओर यूपी-झारखंड बॉर्डर नदी के रेलवे पुल ट्रैक पर महेंद्र प्रसाद 65 पुत्र स्व सरजू राम निवासी विंढमगंज रेलवे ट्रैक के किनारे चलते-चलते अचानक पैर फिसल गया। जिससे सिर व पैर में गंभीर रूप से चोट लग गई। जख्मी हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। परिजनों ने घायलवस्था में दुद्धी सीएचसी लाया। जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम
Download App