सोनभद्र

मानसून करने लगा छल, खेतों में ठिठक गए हल

किसानों के चेहरे पर दिखने लगी चिंता की लकीरें

संक्रामक रोग भी दस्तक देने लगे

दुद्धी, सोनभद्र। मानसूनी वर्षा की प्रतीक्षा बेचैनी में बदलती जा रही है । एक और समूचे दुद्धी क्षेत्र में खेतों में चलने वाले हल थम गए हैं तो दूसरी ओर पानी न गिरने से बाजार भी बेचैन हो उठा है। दिन में छिटपुट बादलों के बीच सूर्य की तेज चमक से उपजे उमस के कारण घमौरियां, आंत्रशोथ, डायरिया, मलेरिया और मौसमी बुखार के साथ-साथ अन्य संक्रामक बीमारियां लोगों को अपने चंगुल में जकड़ना शुरू कर दिया है। अस्पताल संक्रामक रोगों के मरीजों से पटा नजर आ रहा है। घरों में पंखे कूलर एक बार पुनः अपनी असमर्थता जताने लगे हैं। वर्षा की कमी को देखते हुए व्यापारिक, कृषक व नौकरी पेशा वर्ग इसे भावी अकाल की आशंका के रूप में देखने लगे हैं। मौसम संबंधी जानकारी रखने वाले क्षेत्रीयजनों के मुताबिक आने वाले एकाद सप्ताह में दुद्धी क्षेत्र में भरपूर वर्षा नहीं हुई तो धान सहित तिलहन की खेती पर इसका व्यापक असर पड़ेगा। जुलाई माह आधा बीतने को आया और अधिकांश खेतों में धान की नर्सरी का बीज भी नहीं पड़ी है। थोड़ी बहुत बारिश होने के बावजूद किसान बीज बोने की हिम्मत नहीं कर पाया। कुछ सिंचाई वाले स्थानों पर किसान धान की बोनी कर बैठे लेकिन मौसम के अचानक खुलने के बाद खेतों के अंकुरित पौधे पितांबर रंग ग्रहण करने लगे हैं। आगामी एक सप्ताह में खेतों को पानी नहीं मिला तो किसानों की आशाओं पर पानी फिरना तय है। इसी प्रकार मक्के की जो बुवाई आषाढ़ के शुरुआत में हुई है उसके बीज अंकुरित होकर छोटे पौधे का रूप ले चुके हैं। ऐसे पौधे इंद्र देवता से एकाध सप्ताह तक जंग लड़ सकते हैं। लेकिन अधिकांश जगह अंकुरित भी नहीं हुए। कुल मिलाकर जो धान व मक्के के बीच बीज अंकुरित हो चुके हैं। वह भी बचपन में ही बूढ़े नजर आ रहे हैं। इसी प्रकार उड़द तिल्ली, रहर व बाजरा इत्यादि फसलों का हाल है। फसलों को बचाने व रूठे इंद्र देवता को मनाने के लिए लोग बैगा के पास जाकर मेढ़क-मेढ़की की शादी से लेकर पूजन अर्चन की भी परंपराओं को अंजाम दे चुके हैं। घर के आंगन की गोबर से लिपाई करने, पीपल में जल चढ़ाने, मस्जिदों में इबादत करने जैसी धार्मिक परंपराएं गतिशील नजर आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव
Download App