सोनभद्र

बारात से लौट रहे युवकों की बाइक जानवर से टकराई एक की मौत दो घायल

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) म्योरपुर थाना के मुर्धवा बिजपुर मार्ग स्थित किरबिल ग्राम पंचायत के विशधरवा छांगुर मोड़ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात लगभग एक बजे बारात से घर नधीरा लौट रहे बाइक सवार की बाइक एक गाय की बछिया से टकरा गई जिससे 25 वर्षीय कृष्णा पुत्र रामजी चौबे ,22 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र जय सिंह ,21 वर्षीय नन्हकू पुत्र हरिकिशन बुरी तरह घायल हो गए स्थानीय ग्रामीणों और पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी ,मौके पर पहुंचे एस आई राजेश कुमार ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी म्योरपुर भेजवाया वहा चिक्तासको ने देखते ही कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दो का इलाज जारी है। एस आई राजेश कुमार ने बताया कि तीनो बारात से म्योरपुर की तरफ से नधीरा अपने गांव वापस जा रहे थे।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव
Download App