सोनभद्र

सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, अवैध वसूली पर एलटी स्थानांतरित

30 की जगह 50 बेड का अस्पताल बनने की कवायद शुरू

दुद्धी, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया इस दौरान कार्यों व अपने दायित्वों के निर्वाहन में लापरवाही पाए जाने जैसी शिकायत पर ब्लड बैंक के प्रयोगशाला प्राविधिक को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया।
सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल को 30 की जगह 50 बेड वाले प्रोजेक्ट को लेकर गहन मंत्रणा की। उपयुक्त और पर्याप्त जमीन न मिलने पर कर्मचारियों का जर्जर हो चुके आवास को जमींदोज कर 50 बेड अस्पताल भवन का निर्माण कराए जाने पर विचार विमर्श किया। दुद्धी बाजार में रिक्त पड़ी अस्पताल की भूमि पर कर्मचारियों के लिए नया आवास बनाए जाने पर भी मंत्रणा की। इसके पूर्व सीएमओ ने जाबर स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचकर टीकाकरण के प्रगति की जानकारी ली।
सीएमओ ने सीएचसी की ओपीडी एवं वार्ड में भर्ती मरीजो की संख्या देख एक ओर जहां प्रफुल्लित हुए, वहीं दूसरी ओर दुर्व्यवस्थाओं की जानकारी होने पर लापरवाह कर्मियों के खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश केंद्र अधीक्षक डा शाह आलम को दिया। केंद्र अधीक्षक के साथ सीएमओ ने ओपीडी, वार्ड, प्रसवकक्ष, भंडारण, ब्लड बैंक, इम्यूनाइजेशन कक्ष समेत अन्य कई कक्षों का जायजा लिया।केंद्र पर मरीजों की आवक संख्या के बाबत जानकारी लेने के पश्चात उनकी सुविधाओं के बाबत सवाल जबाव किये। करीब घंटे भर के निरीक्षण के पश्चात वे पत्रकारों से रूबरू हुए। जब उन्हें अस्पताल के ब्लड बैंक में दुर्व्यवस्था एवं लापरवाह कर्मियों के बारे में जानकारी दी गई, तो उनका पारा चढ़ गया। सीएमओ ने मौके पर मौजूद केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम व ब्लड बैंक प्रभारी वरुणानिधि से शिकायतों के बारे में पूछताछ करने की बाद पत्रकारों को आश्वस्त किया कि वे ऐसे सभी लापरवाह कर्मियों को चिन्हित का उनके खिलाफ सख्त कारवाई करेंगे। फिलहाल ब्लड बैंक के एलटी अखिलेश सिंह द्वारा गत 26 मई को दुद्धी के दिघुल गांव निवासी खुर्शीद के भाई सितारे आलम से खून जांच के नाम पर 400 की अवैध वसूली व मलदेवा गांव की रक्तअल्पता की शिकार मरीज नसीमा बेगम के परिजनों से 2 यूनिट ब्लड लेकर जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम भेजने जैसी मामले में ट्रांसफर कर दिया गया है। साथ ही मौके पर मौजूद ब्लड बैंक प्रभारी वरुणानिधि को कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए क्षेत्रवासियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के ताकीद दिए। इसके साथ स्टाफ़ नर्स एवं वार्ड ब्याव की कमी को शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया। जल्द ही महिला विशेषज्ञ चिकित्सक व सर्जन की नियुक्ति तत्काल करने की बात कही।
इसके साथ उन्होंने केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी को अस्पताल के लिए अपेक्षित संशाधन एवं स्टाप की कमी के बाबत सभी तथ्यों का जिक्र करते हुए लिखित तौर पर अवगत कराने का निर्देश दिया, जिससे उस कमी को दुरुस्त किया जा सके। इस मौके पर अपर शोध अधिकारी अब्दुल मन्नान, डॉ मिथलेश, बीपीएम संदीप सिंह सहित स्वास्थ्य महकमे से जुड़े कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं
Download App