सोनभद्र

देश-विदेश से दुद्धी पहुंचे रक्तवीरों का किया गया सम्मान

नगर में रक्तदान को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय पर प्रगति फाउन्डेशन के बैनर तले बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय रक्त क्रान्ति सम्मान समारोह के जरिये नेपाल, भूटान, बंगलादेश के साथ देश के दो दर्जन से अधिक राज्यों से आये रक्तवीरो का अभिनन्दन किया गया। इसके पूर्व प्रातःकाल नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन की अगुवाई में देश-विदेश से आये रक्तवीरो ने गांजे बाजे के धून पर प्रभात रैली निकाल लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक किया।
नगर पंचायत के सामुदायिक हाल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्विनी कुमार ने रक्तदान के लाभ गिनाते हुए लोगों से इस नेक अभियान में जुड़ने की अपील की। वहीं नेपाल से आये जनक खड़का,जीवन खड़का, सीता देवी नेउपाने, दीपक ढकाल, भूटान से श्रीराम शर्मा समेत अन्य कई वक्ताओं ने विश्व स्तरीय संगठन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अपील किया कि रक्तदान एक महादान है। मृत्यु शैय्या पर पड़े व्यक्ति को अपने ब्लड से जीवन देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। हमारी मुहीम है कि आने वाले समय में एक ऐसा सामाजिक ढांचा तैयार किया जाए, जिसमे हर घर में एक एक-दो रक्तवीर सदैव रक्तदान के लिए तैयार रहे। समारोह में देश-विदेश से आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के अध्यक्ष विकास अग्रहरि ने कहा कि यह इस क्षेत्र के लिए एक ऐतेहासिक पल था, जिसमे तीन देश के साथ दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमबंगाल, आसाम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, तेलंगाना, सिक्किम, तमिलनाडू, पंजाब, राजस्थान, उड़ीसा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक, झारखंड, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, आंध्रप्रदेश आदि राज्यों से प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने सभी अतिथियों को सम्मानित करते हुए जहां आभार जताया, वहीं सम्मान समारोह में आये अतिथियों ने भी इस क्षेत्र के रक्तवीर विकास अग्रहरि को अनेक प्रेरक वस्तुए भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इनकी रही मौजूदगी

भूटान देश से श्रीराम शर्मा, नेपाल से जनक खड़का, रतन बहादुर विश्वकर्मा, बिहार से ललित शास्त्री, अमेठी से मोहित कुमार गुर्जर, उतराखण्ड जगजीत सिंह लोड़ी, गुजरात से वैशाली पाण्डेय, रंजीत मिश्रा पश्चिम बंगाल, मनप्रीत सिंह लुधियाना, दलजीत सिंह नैनीताल, ऐनी अरुणाचल प्रदेश, प्रेमजीत मणिपुर, अंत मिश्रा कानपुर, बृजेश सिंह उन्नाव, नीरज यादव भगत सिंह सेवा ट्रस्ट आजमगढ़, वर्षा स्मिता झा दरभंगा, राधारानी रांची, शिवानी धनबाद,करुणा मिश्रा दिल्ली,निशा मिश्रा प्रयागराज, वेदनाथ दरभंगा, आसूफ दरभंगा, शिवम भगत आसनसोल, रवि सिंह धनबाद विवेक केशरी चतरा झारखण्ड, प्रिंस सिंह( गया बिहार), देवेंद्र परिहार कर्नाटक, एजाज श्रीनगर, चेतन पटेल उत्तराखंड घनश्याम मिश्र उत्तराखंड, महेंद्र जोशी अहमदाबाद गुजरात से जिन्होंने 195 बार रक्तदान कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं
Download App