सोनभद्र

लाइनमैन बनकर जबरन वसूली करना युवक को पड़ा महंगा पुलिस ने भेजा जेल

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इंजानी गाँव मे एक युवक द्वारा ग्रामीणों को डरा धमका कर जबरन पैसा वसूली करना महंगा पड़ गया।पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर केश दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।राजू पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम इंजानी थाना बीजपुर ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया की राजेश कुमार पुत्र समझावन निवासी ग्राम जरहा टोला बरडॉड थाना बीजपुर गाँव मे आकर कहा कि हम लाइनमैन हैं ग्यारह हजार की लाइन को जब चालू कर दूंगा तो लोग मर जायेंगे इस तरह से मौत का भय बना कर लोगों से जबरन पैसा वसूल करने लगा था राजेश की धमकी से ग्रामीण मटुकधारी खरवार ने पांच सौ रुपये असमत देवी से छःसौ,मोतीचंद से पाँच सौ,सतरूपा से पाँच सौ,राजू की पत्नी से पाँच सौ रुपये सहित कई लोगों से हजारों रुपये वसूली कर लिया। शिकायत पर मौके पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद युवक को पकड़ लिया और जामा तलाशी लेने पर वसूली के सभी पैसे उसके पास से बरामद हो गए।पुलिस ने राजेश कुमार को थाने लाकर आईपीसी की धारा 386 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई के बाद चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुक्खू राम यादव, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव,का०दिनेश कुमार,उत्कर्ष यादव शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं
Download App