सोनभद्र

श्रीराम कथा के नौवें दिन राम रावण युद्ध अयोध्या आगमन श्रीराम का राज्याभिषेक

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) दुधहिया माता मंदिर प्रांगण में बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास के सानिध्य में नौदिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा अमृत वर्षा के अंतिम दिन राम रावण युद्ध श्रीराम लक्ष्मण माता सीता के साथ रामादल की सेना के साथ भगवान राम का अयोध्या आगमन राजाराम के रूप में राज्याभिषेक की कथा के बाद श्रीराम कथा का विधिविधान पूर्वक समापन किया गया।वृंदावन से पधारे ख्याति लब्ध कथा वाचक ब्यास रामचन्द्र दास ने अपने मार्मिक अंदाज में कथा के दौरान माता सवरी के आश्रम का ब्याख्यान वाली सुग्रीव की घमासान लड़ाई रामेश्वरम में समुंद पर पुल निर्माण सहित हनुमान का लंका में माता सीता का पता लगाने के लिए प्रवेश लंका दहन सहित अनेक मार्मिक और रोचक कथा प्रसंग के साथ युद्ध मे लक्ष्मण को लगी शक्ति बाण से मूर्क्षित होने और कुंभकर्ण सहित रावण वध की कथा को तार्किक ढंग से प्रस्तुत कर श्रोतावृन्द को हर्षित कर दिया।इस दौरान बीच बीच मे श्रीराम चरित्र मानस की चौपाई और भजन की सुंदर प्रस्तुति ने लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया।पंडाल में जय श्रीराम के उदघोष से आसपास का इलाका गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय,इन्द्रेश सिंह,यसवंत सिंह,श्रीराम यादव,चंदन गुप्ता, संदीप उपाध्याय, संतोष गुप्ता, सचिन सिंह, मनीष यादव,सुनील तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल न... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App