सोनभद्र

मां काली मंदिर के प्रांगण में भव्य जागरण एवं भंडारे का आयोजन संपन्न

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन तुर्रा चौराहे के निकट मां काली के मंदिर के प्रांगण में भव्य देवी जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। महिला एवं युवा संगठन समिति द्वारा लगातार 26 वें वर्ष आयोजित जागरण के कार्यक्रम में पूरी रात गायकों ने देवी गीतों से शमा बनाए रखा और लोग देवी गीतों पर झूमते रहे। मुख्य चौराहे से राजकीय इंटर जाने वाले मार्ग पर स्थित मां काली के मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में गायक सुशील जौहरी और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों की प्रस्तुति की। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके बाद सुशील जौहरी ने ‘चलो बुलावा आया है माता रानी ने बुलाया है’ गाकर लोगों को झुमा दिया। इसके बाद पूरी रात एक से बढ़कर एक देवी गीतों पर लोग झूमते रहे। गायक विकास और सत्यम ने भी कई भगवान शिव, राधा-कृष्ण समय अन्य भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती, नीतू यावले, गोपाल कृष्ण मदान, आदित्य सोनी, मनीष यावले, तेज नारायण मिश्रा, हृदयेंद्र लाल श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, रमन वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल न... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App