सोनभद्र

सीएचसी में 30 की जगह 50 बेड के विस्तार हेतु विधायक को लिखा पत्र

सप्ताह भर पूर्व मरीजों की भीड़ देख विधायक ने संसाधनों को लेकर जताई थी नाराजगी

अधीक्षक ने आईपीडी बिल्डिंग मरम्मत के साथ नए भवन की मांग की

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोंड को पत्र लिख सीएचसी में संसाधन बढ़ाये जाने की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि दुद्धी सीएचसी पड़ोसी राज्य झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा पर बसा है। इलाकाई मरीजों के साथ-साथ इन दो राज्यों के भी ओपीडी में प्रतिदिन 200 से ज्यादा मरीज इलाज हेतु आते हैं।
बढ़ती जनसंख्या और भारी संख्या में मरीजों की आवक के मद्देनजर अब सीएचसी में उपलब्ध 30 बेड नाकाफी साबित हो रहा है। आईपीडी बिल्डिंग के मरम्मत की अनिवार्यता महसूस की जा रही है। जबकि इसके इंफ्रास्ट्रक्चर में 30 की जगह 50 बेड के विस्तारीकरण हेतु नए भवन की भी आवश्यकता है। मानव संसाधन की कमी को दूर करने व आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मूलभूत सुविधाओं को सीएचसी में उपलब्ध किया जाना नितांत आवश्यक है। अधीक्षक श्री अंसारी ने सरकार द्वारा जनस्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता व सुविधाजनक के साथ आमजन तक पहुंचाने के लिए सीएचसी के इंफ्रास्ट्रक्चर व विस्तारीकरण को अनिवार्य बताते हुए क्षेत्रीय विधायक से पहल की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज*
Download App