सोनभद्र

अबूझ हालत में घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का समान हुआ खाक

विधवा के ऊपर गिरा मुसीबत का पहाड़, पूरा घर जलकर हो गया स्वाहा

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के ग्राम लीलासी में रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से विधवा का समूचा घर जलकर खाक हो गया। गांव के लीलासी चौराहा स्थित शांति देवी पत्नी स्व. रामफल का कच्चे का मकान था। रविवार की दोपहर अचानक घर तक एक हिस्सा धू-धू कर राहगीरों को जलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। शोर शराबा होने पर गांव के विनोद सिंह गोंड, सुखलाल, उज्जवल, सोनू आदि मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए। महिला के पड़ोसी मानसिंह गोंड के समर्सेबल से जब तक आग बुझाया जाता, महिला के घर का एक-एक सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंच कर हेड कांस्टेबल राजीव कुमार यादव व मृत्युंजय सिंह ने आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की। पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए सरकारी इम्दाद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार