सोनभद्र

वांछित आरोपी के खिलाफ की गई धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाई

सोनभद्र।राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 97 / 2023 अंतर्गत धारा आईपीसी 376, 452, 323,504,506, में निरन्तर फरार चल रहे एक अभियुक्त के विरुद्ध धारा सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र ओमप्रकाश, निवासी,कम्हारडीह, थाना रावर्ट्सगंज के विरुद्ध मा0 न्यायालय सीजेएम द्वारा पूर्व मे गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था किंतु बार-बार दबिश के पश्चात भी अभियुक्त गिरफ्तार हुआ ना ही न्यायालय में आत्मसमर्पण किया बल्कि अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु निरन्तर फरार चल रहा है। ऐसे मे मा0 न्यायालय सीजेएम द्वारा अभियुक्त राहुल के विरुद्ध सीआरपीसी धारा 82 के तहत आदेश पारित किया गया है। आदेश के अनुपालन मे विवेचक कस्बा चौकी प्रभारी रावर्ट्सगंज प्रमोद यादव द्वारा अभियुक्त के गांव डुगडुगी पिटवा कर निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कर फोटो एंव वीडियोग्राफी कराते हुए घर एवं आसपास क्षेत्र के क्षेत्रों में मुनादी कराई गई उसे माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया ऐसा ना करने पर आगे अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल मे लायी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार