सोनभद्र

अघोषित विद्युत कटौती से बिलबिलाए नगरवासी

दुद्धी, सोनभद्र। विद्युत विभाग की ओर से नगर में लगातार अघोषित कटौती के कारण लोग परेशान हैं। स्थानीय क्षेत्र में तो सिर्फ 10 से 12 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। जबकि नगर क्षेत्र में फाल्ट आदि के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रहती है। इसके चलते लोगों को इस प्रचंड गर्मी में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए शेड्यूल भी बनाया गया है। शहर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है, जबकि तहसील क्षेत्र में साढ़े 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। जबकि दुद्धी सब स्टेशन से दुद्धी तहसील फीडर एवं न्यू दुद्धी फिडर से महज 10 से 12 घंटे ही बिजली लोगों को मिल पा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बजरंग दल व विहीप कार्यकर्ता संदीप गुप्ता, पीयूष अग्रहरि ने कहा कि बिजली विभाग लगातार महीनों दिनों से कटौती किया जा रहा है। फाल्ट के नाम पर सरकार को बदनाम करने का साजिश करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के विरोध में शिकायत किया जाएगा। विद्युत कर्मियों द्वारा लापरवाही नही बरती गई तो उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया जाएगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा नगर के उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली व परेशान करने वाले कर्मियों का विरोध जताया जाएगा। विद्युत विभाग दुद्धी एसडीओ तीरथराज ने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति की जा रही है। जहां बिजली आपूर्ति बाधित भी हो रही है तो वह फाल्ट आदि के कारण है। गड़बड़ी दूर कराकर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज*
Download App