सोनभद्र

कमल नयन दुबे का चला नशे के सौदागरों पे डंडा 12 लाख हेरोइन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र कमल नयन दुबे का चला नशे के सौदागरों पे डंडा 12 लाख हेरोइन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण मे शक्तिनगर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोहरौल पानी टंकी के पास से अभियुक्त करन गिरि पुत्र राजू गिरि निवासी पीडब्लूडी मोड़ से 12 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 35/2026 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से हेरोइन बेचने का कार्य कर रहा है तथा इसी आय से अपने शौक एवं परिवार का पालन पोषण करता है।आकाश सोनकर निवासी राबर्ट्सगंज द्वारा उसे हेरोइन उपलब्ध कराई गई थी, जिसे लेकर वह बीना से कोहरौल की ओर पैदल जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने बताया कि पूर्व में वह अकरम निवासी ग्राम चिल्काडाड, थाना शक्तिनगर से भी हेरोइन लेकर बिक्री करता था। आकाश सोनकर द्वारा मादक पदार्थ बाहरी जनपद से थोक में लाकर वितरण किया जाता है तथा लाभ को आपस में बांटा जाता है। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी हेरोइन विक्रय के कारण जेल जा चुका है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. कमल नयन दुबे शक्तिनगर थानाध्यक्ष
2. अजय श्रीवास्तव बीना चौकी इंचार्ज
3. एसआई रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
4. हे का अशोक कुमार सिंह, थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
5. हे का माधवानंद सिंह, थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
6. हे का दिनेश भारती, थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
7. का अक्षय यादव, थाना शक्तिनगर सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नधिरा गांव में बाउली में डूबने से युवक की मौत आबकारी एक्ट में वांछित वारंटी को बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल चारु द्विवेदी और अखिलेश मिश्रा ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओ को जागरूक किया सीबीएसई दसवीं बोर्ड एग्जाम में संविदाकर्मी की बेटी ने 88.4 अंक हासिल कर परिवार में किया नाम रौशन मुख्य -मार्ग पर सड़क हादसा: बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक व बच्चा घायल भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता पर मनगढ़ंत आरोप लगाने पर बूथ अध्यक्ष पर भड़का सर्वसमाज। कोन के पीपरखाड़ गांव में एक साथ पहुंचा तीन शव ,गांव में गम का माहौल शत-प्रतिशत सफलता की ओर अग्रसर MVM स्कूल, CBSE 2026 में दमदार प्रदर्शन दो बाइकों की टक्कर में चार हुए गंभीर वायरल विडियो जमीन बटवारे को लेकर सगे छोटे भाई ने अपनी पत्नी एंव बेटे के साथ मिलकर बडे भाई को लाठी रा...
Download App