ब्लॉक स्तरीय शिक्षक व प्रधान संगोष्ठी उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

बभनी(अजीत पांडेय)ब्लाक संसाधन केंद्र पर शनिवार को शिक्षक व प्रधान और प्रधानाध्यापक का ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रधानों, स्थानीय पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक और उन्मुख करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बभनी प्रतिनिधि नन्द कुमार खरवार मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया ।खंड शिक्षा अधिकारी ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत सम्मान किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में ग्राम प्रधान एवं एस0 एम 0सी अध्यक्षों से आह्वान किया कि गांव -गांव सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा अधिक से अधिक नामांकन कराने को कहा। उन्होंने कहा शिक्षा ही मानव उत्थान का सबसे बड़ा हथियार है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना विद्यालयों में डीबीटी योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाते में यूनिफॉर्म जूता-मोजा स्वेटरबैग और स्टेशनरी के लिए ₹1200 की राशि सीधे भेजी जाती है। यह योजना पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार कम करने के लिए आधार-लिंक्ड बैंक खातों का उपयोग करती है।

वक्ता प्रमोद कुमार ने आपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर पर चर्चा,सब पढ़ें,सब बढ़े जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जनप्रतिनिधियों के साथ साथ आम जनमानस को भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।नन्दलाल ने आंगनवाड़ी केन्द्र पर दी जाने वाली सुविधाएं,संतोष कुमार ने निपुण भारत,बाल किशुन एसएमसी पर,सत्य प्रकाश ने आउट आफ स्कूल, अनुजा सिंह ने दिव्यांग बच्चे और बालिका शिक्षा, प्रतियोगिता की वार्ता आदि के बारे बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक शाद नैयर और श्यामलाल ने की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सचिन ने किया । मुख्य अतिथि नन्द कुमार खरवार ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायतों से सीधे जुड़े होते हैं। प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान आपसी समन्वय बना कर शिक्षा के विकास पर कार्य करें।
इस दौरान ग्राम प्रधान कुंज बिहारी,विजय शंकर यादव, सहित विद्यालय के सचिव प्रधानाध्यापक शीतला प्रसाद, शिवकुमार,संदीप सिंह, ममता देवी,रीता आदि उपस्थित रहे।



