सोनभद्र

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय भेजे गए

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय भेजे गए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना कोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/26 धारा 319(2), 318(4), 137(2), 87, 76, 351(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में पुलिस ने नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मुस्तफा रजा पुत्र करार हुसैन (उम्र 26 वर्ष) एवं सईदा हुसैन पुत्र वाजुद्दीन (उम्र 18 वर्ष) निवासीगण टेवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों को चौकी प्रभारी चाँचीकला उपनिरीक्षक लालजी यादव द्वारा हमराह हेड कांस्टेबल राजेश यादव के साथ पूछताछ के बाद उनकी संलिप्तता की पुष्टि होने पर दिनांक 28 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 25 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर 2 बजे अभियुक्तों द्वारा नाबालिग लड़की को घर छोड़ने का बहाना बनाकर अपना वास्तविक नाम छिपाते हुए बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया गया। इसके बाद उसे थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाखाड़ के जंगलों खुर्दन में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए जबरन कपड़े खींचने का प्रयास किया गया।
घटना के संबंध में वादी श्यामबिहारी चौहान पुत्र रघुनाथ चौहान, निवासी चाँचीकला थाना कोन, जनपद सोनभद्र की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध उक्त मुकदमे के अतिरिक्त अन्य कोई आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे—
उपनिरीक्षक लालजी यादव, चौकी प्रभारी चाँचीकला हेड कांस्टेबल राजेश यादव, चौकी चाँचीकला थाना कोन

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App