सोनभद्र

साइबर की ठगी का बभनी पुलिस ने 18700 वापस कराए

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी पुलिस ने आज साइबर ठगी से धोखाधड़ी से हुए शिकार पीड़ित व्यक्ति के कुल 18700 रुपए धनराशि वापस कराई ।बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र धन सिंह के खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने इनके खाते से धोखाधड़ी से धनराशि निकाल ली थी।शिकायत मिलने पर बभनी थाना के साइबर टीम की एन सी आर पी पोर्टल पर पंजीकृत शिकायत में आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की ।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के परिवीक्षण में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव के नेतृत्व में साइबर टीम ने एन सी आर पी पोर्टल का उपयोग करते हुए संबंधित बैंक खातों में धनराशि को होल्ड कराया।इसके बाद बैंक शाखाओं से समन्वय पत्राचार के द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी की ।इस प्रक्रिया के तहत साइबर के ठगी शिकार पीड़ित व्यक्ति संतोष कुमार पुत्र धन सिंह के खाते में कुल 18700 धनराशि वापस कराई ।पीड़ित व्यक्ति ने बभनी पुलिस का आभार व्यक्त किया।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव,उप निरीक्षक बभनी मक्खन लाल , हेड कांस्टेबल सलीम , कांस्टेबल घनश्याम पाल, कांस्टेबल अखिलेश कुमार मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App