सोनभद्र

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को थाना बीजपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बीएनएस व डीपी एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में सुरागरेसी और पतारसी के दौरान बकरिहवां में मौजूद थी।इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ठुरकी नदी पुल से लगभग 100 मीटर पहले घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लाल बहादुर उर्फ बहादुर
पुत्र बसंत लाल उर्फ कल्लू
ग्राम गुरमा थाना चोपन के रूप में हुयी। टीम में उ.नि.श्रवण कुमार यादव,आरक्षी हरिश्चन्द्र के साथ कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App