सोनभद्र

शांति भंग की आशंका मे 10 लोगो का चालान

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने चालानी कार्रवाई करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत की गई।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि कुछ लोग आपसी विवाद को लेकर एकत्र होकर झगड़े की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद शांति भंग की प्रबल संभावना को देखते हुए विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं—
1- मो. हुसैन पुत्र मो. सद्दीक, निवासी देवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र
2- फिरोज अंसारी पुत्र सलीम अंसारी, निवासी खरौंधी, थाना खरौंधी, जनपद गढ़वा (झारखंड)
3- मो. कवनेन पुत्र मो सिद्दीकी निवासी देवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र
4- रुकसाना बानो पत्नी मुस्लिम अंसारी, निवासी देवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र
5- सहिदा बेगम पत्नी अब्दुल कलीम, निवासी देवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र
6- मदीना पत्नी मुमताज अंसारी, निवासी करिवाडीह, थाना खरौधी, जनपद गढ़वा (झारखंड)
7- सखिरा खातून पत्नी साबित अली, निवासी करईल, थाना कोन,
8- जुम्मन पत्नी हुजरत, निवासी करईल, थाना कोन, जनपद सोनभद्र
9- रेशमा खातून पुत्री जियाउद्दीन हक, निवासी देवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र
10- आसमा बीबी पत्नी फिरोज अंसारी, निवासी करियवाडीह, थाना खरौदधी, जनपद गढ़वा (झारखंड)
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App