सोनभद्र

बाइक से गिरकर जीजा–साले गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित आश्रम मोड़–कुस्महा मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा–साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों म्योरपुर क्षेत्र के किरवानी से आश्रम मोड़ की ओर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, किरवानी गांव निवासी 30 वर्षीय राकेश पुत्र रामप्रसाद अपने साले 31 वर्षीय मनोज पुत्र मुन्देव, निवासी गोविंदपुर के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे आश्रम मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक बाइक से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मदद की।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App