सोनभद्र

देवरी में जन चौपाल के साथ गोद भराई व अन्नप्राशन, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवरी के सचिवालय परिसर में शुक्रवार को जन चौपाल के साथ गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जहां एक ओर उनकी समस्याएं सुनी गईं, वहीं दूसरी ओर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ रहे। उन्होंने जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और नियमित जांच पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चा ही मजबूत समाज की नींव है।
जन चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, राशन, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और रोजगार से जुड़ी समस्याएं व सुझाव रखे, जिनका संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मौके पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ से संबंधित जानकारी भी दी गई।
इसी क्रम में गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण सामग्री प्रदान की गई तथा शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। अतिथियों ने माताओं व बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान देवरी भोला, सचिन, राम बहादुर, अवधेश, समाजसेवी सुधीर कुमार, रामावतार, रवि सोनी, पंचायत मित्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App