सोनभद्र

ट्रेलर-आयशर की टक्कर, मंदिर की बाउंड्री तोड़ परिसर में घुसा ट्रक

(सुमन गुप्ता)

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिवही स्थित रेघडा शिव मंदिर के पास नेशनल हाईवे-39 पर आज शुनिवार सुबह करीब 6 बजे विण्ढमगंज की ओर से आ रही ट्रेलर संख्या HR 46 F 4750 और दुद्धी की ओर से आ रहा आयशर ट्रक संख्या UP65 NT 4472 आमने-सामने भिड़ गए,इस दौरान आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर शिव मंदिर की बाउंड्री तोड़ते हुए परिसर में जा घुसा।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आयशर ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव शुरू किया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। मौके पर मौजूद जोरूखाड़ निवासी प्रकाश यादव ने साहस का परिचय देते हुए स्वयं केबिन में घुसकर चालक को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समय पर बचाव न होता तो जान का बड़ा खतरा हो सकता था।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App