सोनभद्र

कोन थाना परिसर में होली व रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने किया। उन्होंने कहा की होलिका दहन जहा होता है वहीं करे नये स्थान पर होलिका दहन करने का किसी को परमिशन नहीं दिया जाएगा कोन क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के सम्भ्रांत व्यक्ति, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बैठक में होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था, शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, इसे आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, जबरन रंग लगाने, नशे की हालत में हुड़दंग करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कृत्यों से दूर रहने की अपील की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी ओबरा ने भी आमजन से प्रशासन का सहयोग करने, विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लेने और तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।
बैठक में उपस्थित सम्भ्रांत व्यक्तियों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और आश्वस्त किया कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को शांति एवं भाईचारे का संदेश देंगे। अंत में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि होली पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। इस मौके पर राजेश जायसवाल, अजय जायसवाल, कई गांव के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शत-प्रतिशत सफलता की ओर अग्रसर MVM स्कूल, CBSE 2026 में दमदार प्रदर्शन दो बाइकों की टक्कर में चार हुए गंभीर वायरल विडियो जमीन बटवारे को लेकर सगे छोटे भाई ने अपनी पत्नी एंव बेटे के साथ मिलकर बडे भाई को लाठी रा... शिव भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु विभिन्न जगहों पर मनाई गई डा अम्बेडकर की जयंती जय भीम लाल सलाम नारे के साथ भाकपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती चिरहुली मे कच्चे मकान मे भीषण आग पुरी गृहस्थी का सामान जलकर राख गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने ... डा भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कोन में भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धांजलि सभा व सांस्कृतिक कार्यक्र... बावली में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत मचा कोहराम डा अम्बेडकर जयंती पर रक्तदान कर कमल नयन दुबे ने कहा रक्तदान महादान
Download App