सोनभद्र

सीडीओ ने बच्चों संग खेलीं होली उड़े अबीर गुलाल

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी में वार्षिक उत्सव व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी तथा विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय रहे।उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी के प्राध्यापक देवेन्द्र गुप्ता द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी में वार्षिक उत्सव और होली मिलन समारोह में पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, विशिष्ठ अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात् बाल विकास विभाग के दो बच्चों को खीर खिला कर अन्यप्रासन किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया ।सभी अतिथियों का बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों द्वारा स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इस वार्षिक उत्सव और होली मिलन समारोह में बच्चों को कापी पेन स्टेशनरी,कलर, वस्त्र आदि भेंट किया। बच्चों ने सीडीओ को और सीडीओ ने बच्चों को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। श्रीमती अवस्थी ने कहा कि बच्चों को समय समय पर खेल खेला में और अखबार पढ़ने की भी बात कहीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को अखबार अवश्य पढनें के लिए दें इससे बहुत सी जानकारियां मिलती हैं।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना, सीडीपीओ नागेन्द्र भारती, बिरला कार्बन के सीएसआर प्रमुख निवेदिता मुखर्जी, एडीओ पंचायत सतीश सिंह सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अध्यापक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App