क्षेत्र पंचायत के बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी विकास खण्ड अंतर्गत क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम पिछले विकास कार्यों के मूल्यांकन की समीक्षा हुई। बैठक में सर्वप्रथम हर घर जल योजना के जे ई द्वारा कहा कहा पाइप कनेक्शन हुआ है उनके द्वारा जानकारी दी गई बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,सहित दर्जनों लोगों ने जल निगम योजना की कमियां गिनाई तो जे ई द्वारा बताया गया कि काम चल रहा है और सर्वे कराकर सुधार किया जाएगा तत्पश्चात बभनी सी एच सी अधीक्षक डॉ राजन सिंह द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे जैसे आयुष्मान कार्ड,नसबंदी योजना में पुरुष को और महिलाओं को अलग अलग सहायता राशि प्रदान की जाती है। टीवी रोग संबंधी के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत योजना में आवेदन करने पर मरीज का इलाज सरकार कराएगी ।इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना में हर बच्चे को 1200 रुपए उनके खाते में ड्रेस, जूता मोजा के लिए प्रदान किया जाता है।उन्होंने बताया कि अभिभावकों के खाते में पैसा तो चला जाता है लेकिन अभिभावक उन पैसों को अपने निजी मद में खर्च कर देते है उनको जागरूक करने की आवश्यकता है हर बच्चो की आई डी जारी की गई है जिससे उनके शिक्षा स्तर की जानकारी ली जाती है। सी डी पी ओ ने संबोधन में कहा कि पुष्टाहार का लाभ ई के वाई सी लाभार्थियों के लिए है बिना ई के वाई सी के किसी भी लाभार्थियों को पुष्टाहार का लाभ नहीं मिलेगा मातृ शक्ति के लिए पहले बच्चे को पांच हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान किया जाता है।विद्युत विभाग से कोई भी उपस्थित नहीं हुआ।अगले क्रम में स्वच्छ भारत मिशन योजना पर ए डी ओ पंचायत सतीश सिंह ने जानकारी दी बताया कि आर आर सी,खाद्य गढ्ढा ,शौचालय , के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि और जो लोग लाभान्वित नहीं हुए है उनके डिमांड पर सूची बनाकर उनको भी दो किस्तों में धनराशि देकर शौचालय प्रदान किया जा रहा है शौचालय बनने के बाद भी लाभार्थी प्रयोग में नहीं लाते है और शौचालय में लकड़ी समान रखते है इसके लिए उन्हें जागरूक करने के लिए अपील किया है जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी दी।मनरेगा संबंधी जानकारी के लिए ए पी ओ ने बताया कि मनरेगा मार्च में पूर्णतया बंद हो जाएगा और अप्रैल से जी राम जी योजना संचालित होगी इस योजना में कार्य करने श्रमिकों का फेस के माध्यम से हाजिरी लगाई जाएगी और इस वित्तीय वर्ष में छः राशन की दुकानें संचालित कराई गई है वी वी रामजी योजना में मजदूरों को अब 125 मानव दिवस कार्य कराया जाएगा इस वित्तीय वर्ष में कोई नए कार्य की स्वीकृति नहीं मिलेगी अप्रैल माह से ही नए कार्यों की वित्तीय स्वीकृति नए योजना के तहत दी जाएगी।कृषि विभाग से ए डी ओ एजी ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के बाद ही किसानों को लाभ मिलेगा बिना फॉर्मर रजिस्ट्री के किसानों को लाभ नहीं मिल पाएगा।वर्तमान में कृषि यंत्रों के लिए पंजीयन हो रहा है किसान भाई फॉर्मर रजिस्ट्री कराकर कृषि यंत्र के लिए आवेदन करवा लें जिससे कि किसानों को सब्सिडी के माध्यम से लाभ मिल जाएगा।खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना ने अपने संबोधन में विभाग के सभी योजनाओं की जानकारी ली उन्होंने प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य से अपील किया कि स्वीकृत आवास ,निर्माणाधीन आवास है उन्हें पूरा करवा ले और मुख्य रूप से एस आई आर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी और अपील किया कि सभी लोग अपना अपना एस आई आर पूर्ण कराले ।अंत में प्रमुख प्रतिनिधि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य से अपील किया अपने अपने क्षेत्र में जो भी समस्या हो आवेदन के माध्यम से लिखित तौर पर उपलब्ध करा दे ताकि कार्ययोजना में शामिल कर कार्य को पूर्ण कराया जा सके बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह,खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना , ए डी ओ पंचायत सतीश कुमार सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा , ए डी ओ एजी नीरज साहू , प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश सिंह, वृंदावन जायसवाल , जे पी जायसवाल ,सतीश जायसवाल ,राजकुमार ,राकेश रंजन सिंह,सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।



