सोनभद्र

चोरी के दोषियों को 7 वर्ष व 3 वर्ष की कैद

* क्रमशः 15 हजार रूपये व 3 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
* 21वर्ष पूर्व हुई चोरी का मामला

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। 21 वर्ष पूर्व हुई चोरी के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दो दोषियों क्रमशः भंवर सिंह को 7 वर्ष की कैद व 15 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं सुनील सेठ को 3 वर्ष की कैद व 3 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड ना देने पर डेढ़ माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं एक अन्य आरोपी कन्हैया को दोषमुक्त करार दिया गया।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक रामदेव तिवारी पुत्र धर्मजीत तिवारी निवासी म्योरपुर थाना कोतवाली दुद्धी ने थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 10 मार्च 2002 को सुबह 5 बजे भोर में उठा तो देखा कि चार बक्से और चार अटैची तोड़कर फेंके गए थे और आलमारी भी तोड़ी गई थी तथा सारा सामान गायब कर दिया गया था। जिससे आशंका जाहिर की गई थी कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की है। इस तहरीर पर अज्ञात में एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना की गई। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दो चोरों क्रमशः भंवर सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी धौरहवा, थाना बीजपुर , जिला सोनभद्र को 7 वर्ष की कैद व 15 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड ना देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं सुनील सेठ पुत्र देवातादिन सेठ निवासी कमासिन, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ हाला पता तुर्रा, थाना पिपरी, जिला सोनभद्र को 3 वर्ष की कैद व 3 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड ना देने पर डेढ़ माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। एक आरोपी कन्हैया दोषमुक्त करार दिया गया।अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल...
Download App