सोनभद्र

हिंडाल्को एलुमिना रिफाइनरी में 5एस ड्राइव – मेरा कार्यस्थल मेरी जिम्मेदारी” का सफलतापूर्वक शुभारंभ

रेनुकूट(सोनभद्र) जी.के.मदानहिंडाल्को रेनुकूट में एलुमिना प्लांट हेड-एन.एन. रॉय द्वारा अपनी टीम के सदस्यों पॉल गुप्ता, चिदानंद बेउरा, हिमांशु रंजन, प्रदीप्ता मिश्रा, अनुज वर्मा और एचआरबीपी प्रतिनिधि आशुतोष परिदा और लगभग 50 अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर अल्युमिना रिफाइनरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से 5-एस ड्राइव का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया।इस अवसर पर एल्युमिना रिफाइनरी के वरिष्ठ नेतृत्व ने संयंत्र में सर्वश्रेष्ठ 5एस स्तर हासिल करने के लिए अपने विचार और पद्धति सभी के साथ साझा की।
प्लांट हेड एन.एन.रॉय ने कहा कि हम लंबे समय से 5-एस में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और इसके परिणाम शॉप-फ्लोर पर स्पष्ट परिलक्षित हैं, लेकिन, इसे एक स्थायी स्वरूप देने के लिए हमें अपनी कार्य संस्कृति में अनुशासन विकसित करने और उसका अनुपालन करने की सख्त आवश्यकता है। अगर हर कोई अनुशासित तरीके से शॉप-फ्लोर पर काम करता है, तो हम निश्चित रूप से सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त कर सकते हैं और दूसरों के अनुसरण के लिए पूरी एल्युमिना रिफाइनरी को एक आदर्श क्षेत्र बना सकते हैं। हम सभी को कार्य स्थल पर हाउसकीपिंग और सुव्यवस्था के लिए खुद को और अपने सहयोगियों को जवाबदेह बनाने की आवश्यकता है। जब तक अच्छी हाउस-कीपिंग को बनाए नहीं रखा जाता है, तब तक हम शॉप-फ्लोर पर 100% सुरक्षा का आश्वासन नहीं दे सकते। उन्होंने सभी से अभियान में सक्रिय रूप से और लगन से भाग लेने का आग्रह किया ताकि हम एल्युमिना रिफाइनरी को एक स्वच्छ और सुरक्षित कार्य-स्थल बनाया जा सके।
उपस्थित सभी लोगों ने संपूर्ण रिफाइनरी को मॉडल क्षेत्र बनाने की शपथ ली।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल...
Download App