सोनभद्र

नामांकन जांच के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सदस्य गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के दो नामांकन रद्द, कोई पर्चा वापसी नहीं

दुुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के दुसरे दिन शुक्रवार को नामांकन जांच के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रदीप कुमार व सदस्य गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के प्रत्याशी संतोष कुमार के प्रस्तावक व समर्थक एक होने के कारण दोनों का नामांकन रद्द हो गया। किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापसी नही की।
इस बाबत जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार सिंह व वरिष्ठ मेम्बर रामदुलारे गुप्ता ने बताया कि दोनों नामांकन रद्द होने के बाद
अब अध्यक्ष पद पर बलवंत सिंह,रामपाल जौहरी एवं कुलभूषण पांडेय एवं उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में दो पद के लिए विपिन बिहारी, वीरेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश अग्रहरि व पवन कुमार दुबे तथा सचिव पद पर दिनेश कुमार, बबीता गुप्ता व संजय कुमार मैदान में हैं। इसके अतिरिक्त शेष पद पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष में आनंद कुमार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम दो पद में राकेश कुमार व जसपाल सिंह, कोषाध्यक्ष में राजेश रंजन जौहरी, सहसचिव प्रशासन में घनश्याम यादव, सहसचिव प्रकाशन में यशवंत कुमार एवं गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर में दुबेश प्रकाश का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। जिसकी औपचारिक घोषणा मतगणना के पश्चात की जायेगी। श्री सिंह ने बताया कि अब सीधे 23 जनवरी को 11 बजे से 3 बजे तक मतदान एवं 4 बजे से मतगणना के पश्चात परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान सदस्य सुरेंद्र दत्त उपाध्याय, रविकांत एवं कृष्णदेव चुनावी प्रक्रिया में डटे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App