सोनभद्र

समूह के खाते से निकाली गई ऋण धनराशि की किश्त वापस नहीं, होगी विधिक कार्यवाई

मामला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित बैरखड़ गांव के समूह का

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों की उचित निगरानी न होने से अब उसके दुरूपयोग करने का मामला सामने आना शुरू हो गया। इस कड़ी में बीते 11 जनवरी को स्वत: रोजगार के उपायुक्त ने दुद्धी विकास खंड के बैरखड गांव में गठित पूजा स्वयं सहायता समूह की बीआरपी यशोदा देवी को सन 2020-21 में तीन बार में बगैर कारण बताये ऋण के रूप में निकासी की गई 2.06 लाख रूपये को अपराधिक कृत्य बताते हुए सप्ताह भर में उसे वापस करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अन्यथा संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कारवाई की जाएगी।
इस बाबत स्वत: रोजगार के उपायुक्त अरुण कुमार जौहरी ने बताया कि बीते दिनों उक्त समूहके बारे में शिकायत मिलने पर मामले की जांच पड़ताल के बाद पाया गया कि यशोदा देवी द्वारा दिनांक 24 जुलाई 2020 को तीस हजार, 7 दिसंबर 20 को 1.70 लाख व 1 नवंबर 21 को पैसठ सौ रूपये बगैर कारण बताये समूह के खाते से धनराशि ऋण के रूप में निकाली गई, किन्तु अभी तक उसका कोई किश्त वापस नहीं किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित महिला को प्रकरण में स्थिति स्पष्ट करने या एक सप्ताह में ऋण के रूप में निकाले गये धनराशि को वापस करने संबंधी निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया गया है। किन्तु महिला द्वारा अभी तक कोई स्पष्टीकरण कार्यालय को प्राप्त नही हुआ है। यदि महिला द्वारा कोई सहयोग नही किया गया, तो आगामी दिनों में उसके खिलाफ विधिक करवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद किया मुहर्रम का जुलूस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया बीजपुर में निकला मुहर्रम का जुलूस इमाम हुसैन की याद में अकीदत का सैलाब हिस्ट्रिसिटर हॉस्पिटल संचालक का तीसरी बार अस्पताल सीज पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने बनारस को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा ताला तोड़कर बंद मकान में घुसे चोरो ने लाखो के आभूषण पर फेरा हाथ फरीपान में विद्युत उपकेंद्र की मांग तेज, 35 किमी दूर सब स्टेशन होने से उपभोक्ता परेशान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नाम न शामिल होने पर युवती ने जताई आपत्ति, जांच की मांग निर्जला एकादशी पर युवाओं ने राहगीरों को पिलाया शर्बत मुहर्रम त्यौहार को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया
Download App