सोनभद्र

ग्राम चौपाल में बीडीओ ने सुनी समस्याएं, दिये आवश्यक निर्देश

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अन्सारी)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्राम धूमा एवं मेदनीखाड़ में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें खण्ड विकास अधिकारी दुद्धी सुनील कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान अधिकांश मामले आवास की मांग संदर्भित आये। उन्होंने मातहतों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का गांव में शत प्रतिशत क्रियान्वयन के निर्देश दिये और कहा कि पात्र लाभार्थियों के चयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। खासकर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान कार्ड से हर पात्र लाभार्थियों को जोड़ने का निर्देश दिया और दोनों गांव में आयुष्मान कार्ड की गति बढ़ाने के निर्देश सचिव अरुण कुमार यादव को दिए। उन्होंने 25 जनवरी को भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में शादी के इच्छुक पात्र लाभार्थियों को समय से पंजीकरण कराने की अपील की। साथ ही संबंधित कर्मियों को चेताया कि गांव में आवास, शौचालय, मनरेगा, बाल विकास परियोजना, एनआरएलएम सहित अन्य विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।इस दौरान एडीओ पंचायत समर बहादुर सिंह , सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मनोज कुमार, सचिव अरुण कुमार यादव,प्रधान रामप्रसाद यादव व बाबूलाल, लेखपाल, आशा, एनम, आंगनबाड़ी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App