सोनभद्र

नई बस्ती के जलभराव पर विधायक भूपेश चौबे सख्त अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज नगर के नई बस्ती क्षेत्र में वर्षों से बनी जलभराव की समस्या को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की खराब हालत पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल ठोस और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि नई बस्ती में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों के साथ-साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर जल्द कार्य शुरू किया जाए।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने नालियों की सफाई, जल निकासी मार्गों को दुरुस्त करने और जरूरत वाले स्थानों पर निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कार्यों में ढिलाई पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नई बस्ती में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे जल्द ही लोगों को राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह, जेई भास्कर मौर्य, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार, लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता महेश सिंह, सीएनडीएस के सहायक अभियंता अनिल मौर्य, जेई नगरीय आशीष यादव, अनवर अली, अनूप तिवारी, अनुपम तिवारी, विकास मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App