सोनभद्र

रामगढ़ में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता हत्याकांड कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना मुआवजे की मांग

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में पिछले दिनों हुई 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता की गला रेतकर की गई जघन्य और हृदयविदारक हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में मृतक के घर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने आर्यन के पिता राजू गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और घटना की पूरी जानकारी ली।
इस दौरान जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग करेगी। प्रेस को दिए गए बयान में जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था का ढिंढोरा पीटती है, वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जनपद में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन कुछ दिनों तक सख्ती दिखाता है, लेकिन बाद में स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मृतक आर्यन के पिता राजू गुप्ता की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। ऐसी दुखद घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, इसलिए प्रशासन को मुआवजे के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं रावटसगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलेश ओझा, सोनभद्र के पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव दयाशंकर पांडेय, आरटीआई विभाग के जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, रामगढ़ बाजार के पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद वसीम अंसारी तथा चतरा ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत दो माह से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जीने को मजबूर काशीकुड़ टोला के ग्रामीण
Download App